आसनसोल में माँ दुर्गा की भव्य आगमन यात्रा संपन्न

आसनसोल में माँ दुर्गा की भव्य आगमन यात्रा संपन्न

आसनसोल : वार्ड नं-29 के पार्षद गौरव गुप्ता के नेतृत्व में एवं आमजन के सहयोग से दिनांक 18 सितंबर 2025, गुरुवार को शाम 4 बजे दक्षिण धातका, महागुन सात मोड़ से बड़ुआ बाजार कुशवाहा भवन तक माँ दुर्गा की भव्य आगमन यात्रा निकाली गई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवार सहित उपस्थित हुए और पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में माँ दुर्गा सजने की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

IMG-20250918-WA0028

इस कार्यक्रम में पांडेश्वर के पूर्व विधायक एवं आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी भी उपस्थित थे।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News