भाई फोटा की रात को पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर
गरिया में एक दंपति को बेरहमी से पीटा गया
निज संवाददाता : भाई फोटा की रात गुरुवार को पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर गरिया में एक दंपति पर हमला हुआ। आरोप है कि उन्हें सड़क पर गिराकर पीटा गया और महिला के साथ छेड़छाड़ भी की गई। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ितों का दावा है कि पुलिस को क्यों बुलाया गया, यह सवाल उठाते हुए शुक्रवार सुबह उनके घर पर भी हमला किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मालूम हो कि भाई फोटा की रात को गरिया के नेताजीनगर थाना इलाके में एक क्लब की मूर्ति विसर्जन के लिए निकाली गई थी। पति-पत्नी शर्मिष्ठा दास और अभिजीत कर सड़क के किनारे खड़े थे। जुलूस में पटाखे फोड़े जा रहे थे। उसी समय एक पटाखा महिला के पैरों के पास आकर गिरा। उन्होंने इस घटना का विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद कुछ युवकों ने उन्हें पीटा। महिला को घसीटा भी गया। दंपति ने बताया कि युवक नशे में थे। उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
इस घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद, आरोपियों ने पीड़ितों के घर पर भी हमला किया। आरोप है कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को लेकर आरोपियों ने घर के सामने हंगामा भी किया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
