विश्वकर्मा पूजा के दिन नियामतपुर न्यू रोड पर

डेंगू जागरूकता अभियान

विश्वकर्मा पूजा के दिन नियामतपुर न्यू रोड पर

पश्चिम बंगाल सरकार के नगर विकास एवं नगरपालिका मामलों के विभाग, राज्य नगर विकास एजेंसी और आसनसोल नगर निगम के संयुक्त पहल पर डेंगू जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

कुलटी के नियामतपुर न्यू रोड पर इस अभियान के दौरान राह चलते आम लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने का एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। पुरुलिया ज़िले से आए छाऊ कलाकारों ने पारंपरिक छाऊ संगीत और नृत्य के माध्यम से राहगीरों को डेंगू की रोकथाम के तरीकों के बारे में संदेश दिया।

कलाकारों ने गीत-संगीत और नृत्य के जरिए बताया कि किस तरह पानी के जमाव से बचना, आस-पास सफाई रखना और समय-समय पर मच्छर रोधी उपाय करना डेंगू को रोकने में मददगार है। इस अवसर पर अधिकारियों ने भी लोगों को समझाया कि डेंगू से बचाव केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से संभव है।

 

स्थानीय लोग इस अभियान में काफी उत्साह से शामिल हुए और कलाकारों के प्रस्तुति को सराहा। विश्वकर्मा पूजा जैसे अवसर पर इस तरह का जागरूकता कार्यक्रम लोगों के बीच संदेश फैलाने का प्रभावी माध्यम बना।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News