उधार को लेकर झगड़े में एक शख्श ने दूसरे का कान काटा
आरोपी गिरफ्तार
उधार को लेकर दो लोगों के बीच हुए झगड़े में एक शख्श ने दूसरे का कान काट लिया। यह घटना बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सामने आई है।
निज संवाददाता : उधार को लेकर दो लोगों के बीच हुए झगड़े में एक शख्श ने दूसरे का कान काट लिया। यह घटना बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सामने आई है। पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक आदमी ने दूसरे का कान काट लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना जिले के हिंगलगंज कस्बे के स्वरूपकथी बाजार में हुई। पुलिस ने बताया कि गोविंद मंडल नाम के एक व्यक्ति ने हिमाद्री बर्मन से पैसे मांगे थे। बहस के दौरान मंडल ने बर्मन का कान काट लिया और उसे फेंक दिया।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की है। बाजार में पोल्ट्री की दुकान चलाने वाले गोविंद मंडल ने हिमाद्री बर्मन से पैसों को लेकर झगड़ा किया। उसने दावा किया कि हिमाद्री बर्मन का उस पर पैसा बकाया है। बताया जा रहा है कि बर्मन ने कुछ समय पहले पैसे उधार लिए थे। बहस जल्द ही मामूली कहासुनी से बढ़कर हाथापाई में बदल गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, जैसे ही झगड़ा शुरू हुआ, मंडल ने अचानक बर्मन को पकड़ लिया और उसके कान का एक हिस्सा काट लिया, फिर उसे फेंक दिया। बर्मन खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत किया। मंडल को काबू किया और पुलिस के आने तक उन्हें पकड़े रखा। स्थानीय निवासी सुभाष चंद्र गायेन ने कहा कि हमने अधिकारियों को सूचित किया और मंडल को पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि कानून को अपना काम करना चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।
इस बीच, पीड़ित बर्मन को पहले एक स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया, जिन्होंने आगे के इलाज के लिए तुरंत सैंडल बिल ग्रामीण अस्पताल भेजने की सलाह दी। वहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। बर्मन ने अस्पताल के बिस्तर से बात करते हुए बताया कि गोविंद मंडल ने मुझसे बकाया पैसे मांगे। हमारे बीच बहस हुई और फिर उसने मुझ पर हमला कर दिया और मेरा कान काट लिया। मैं चाहता हूं कि उसे कड़ी सजा मिले।
इधर, आमतौर पर शाम को खरीदारी करने वालों से भरा रहने वाला बाज़ार इस घटना से स्तब्ध रह गया। कई दुकानदारों और ग्राहकों ने क्रूरता के स्तर पर आश्चर्य व्यक्त किया। भीड़-भाड़ वाले बाज़ार में एक दुकान मालिक ने कहा कि हमने यहां पहले भी झगड़े देखे हैं, लेकिन इस तरह की कोई घटना नहीं हुई। लोग सहमे हुए हैं। पुलिस ने मंडल को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
अधिकारियों ने कहा कि वे गवाहों के बयान दर्ज कर रहे हैं और घटनाओं के क्रम की पुष्टि कर रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हम जांच कर रहे हैं। आरोपी हिरासत में है। पुलिस ने बताया कि बर्मन के कटे हुए कान को दोबारा नहीं जोड़ा जा सका। क्योंकि मेडिकल हेल्प पहुंचने से पहले ही उसे घटनास्थल पर ही फेंक दिया गया था।