महुआ डांगा क्षेत्र में मचा हड़कंप

आसनसोल में रेलवे का अवैध कब्जा हटाओ अभियान, 

महुआ डांगा क्षेत्र में मचा हड़कंप

 

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 24 के महुआ डांगा इलाके में आज रेलवे प्रशासन की ओर से अवैध दखलदारी हटाव अभियान चलाया गया। रेलवे के इस अभियान के तहत उन सभी लोगों को हटाया गया जो रेलवे क्वार्टरों में अवैध रूप से रह रहे थे या दुकान बनाकर कब्जा किए हुए थे।

अभियान के दौरान रेलवे अधिकारियों के साथ सुरक्षा बल भी मौजूद रहे। कार्रवाई के चलते इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप का माहौल देखा गया। कई लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध भी जताया, लेकिन रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान सरकारी संपत्ति को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए आवश्यक था।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News