श्याम सेल कारखाना के गेट को बंद कर धसल गांव के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
जामुड़िया : जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र के श्याम सेल कारखाना के गेट को बंद कर धसल गांव के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन | स्थानीय लोगों ने रोजगार एवं विकास की मांग को लेकर तपसी के भूतबंगला इलाके मे सोमवार को धसल गाँव के हजारों की संख्या मे युवकों ने श्याम मेटलिक्स के सीआरएस यूनिट के गेट को बंद कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया | स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 3 साल पहले कारखाना के अधिकारियों की तरफ से कहा गया था कि स्थानीय 60 युवकों को रोजगार दिया जाएगा परंतु 20 युवकों को रोजगार दिया गया था और 3 साल बीत जाने के बाद भी बाकि युवकों को रोजगार नहीं मिला है हमारी ज़मीन पर कारखाना बन कर तैयार हुवा है हमारी ज़मीन की सड़क बनाकर कारखाने वाले व्यवहार कर रहे है और हम लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है हमारी जमीन पर कारखाना करने से पहले हम लोगों को कहा गया था कि आप लोगों के गांव में सड़क, लाइट, मैरिज हॉल, खेलने के लिए मैदान बनाया जायेगा परंतु कई साल बीत जाने के बाद भी अभी तक यहां कुछ भी कार्य नहीं हुआ है | हम लोगो को लगता है कि यह सब कार्य आगे होगा भी नहीं हम लोगों ने अपनी सारी जमीन इस कारखाने को दे दी है उसके उपरांत स्थानीय लोगों को कार्य पर नहीं रखा जा रहा है हमारे गांव में युवकों की बेरोजगारी संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है और वही श्याम सेल कारखाने में बाहरी लोगों को कार्य पर रखा जा रहा है कारखाने से निकलने वाला प्रदूषण लोगों के लिए मौत का कारण बन रहा है प्रदूषण की वजह से स्थानीय गांव के कई लोग बीमारी से जूझ रहे हैं परंतु फिर भी कारखाना के अधिकारी प्रदूषण को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं | अगर कारखाने के अधिकारी हमारी मांगे पूरी नहीं करते हैं तो आगे चलकर हम स्थानीय लोग इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे |
