मिठाई के बहाने सियासी गर्मी

डामरा में विधायिका अग्निमित्रा पाल से जनता के तीखे सवाल, तृणमूल-बिजेपी में जुबानी जंग तेज

मिठाई के बहाने सियासी गर्मी

 

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 87 के डामरा इलाके में मंगलवार को एक अनोखा सियासी नज़ारा देखने को मिला। दक्षिण आसनसोल की विधायक अग्निमित्रा पाल जैसे ही इलाके में पहुंचीं, आसपास के लोग जमा हो गए। कोई हाथ में मिठाई लेकर आगे बढ़ा, तो कोई सवालों की झड़ी लगा दी।

कुछ युवकों ने मिठाई पेश करते हुए पूछा —“दीदी, पहले तो आपको यहां कभी नहीं देखा! आपका दफ्तर कहां है? क्या चुनाव से पहले ही याद आई जनता?”

थोड़ी असहज होने के बावजूद, अग्निमित्रा पाल ने संयम से जवाब दिया —“मैं कई बार इस इलाके में आ चुकी हूं। हमारे कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच काम कर रहे हैं। मेरे कार्यालय का पता सबको पता है।”

थोड़ी बातचीत के बाद विधायक वहां से रवाना हो गईं। लेकिन कुछ मिठाई और कुछ सवालों से शुरू हुई यह मुलाकात अब सियासी बहस का विषय बन गई है।

तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने तंज कसते हुए कहा की सिर्फ अग्निमित्रा पाल ही नहीं, कुल्टी के विधायक अजय पोद्दार को भी लोग खोज रहे हैं। जनता अब मिठाई खिलाकर उन्हें मीठी बातें सुनाना चाहती है।

वहीं पलटवार करते हुए अग्निमित्रा पाल ने कहा  की तृणमूल कांग्रेस हर समय हमला करती है — शुभेंदु अधिकारी, सुकांत मजूमदार से लेकर मुझ तक किसी को नहीं छोड़ती। हमारे कार्यकर्ताओं पर भी हमले किए जाते हैं। फिर भी भाजपा जनता के लिए लड़ाई जारी रखेगी।

अब पूरे राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है — “डामरा की मिठाई”।
लोगों के सवाल, मिठाई की पेशकश और नेताओं के बयान — सबने मिलकर आसनसोल की राजनीति में नया स्वाद घोल दिया है। मिठाई की मिठास अब राजनीति की कड़वाहट में घुलती नज़र आ रही है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News