IRCTC की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस 

IRCTC की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस 

आसनसोल : आसनसोल स्टेशन के 2 नंबर प्लेटफॉर्म स्थित स्टेट फूड प्लाजा में IRCTC की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार के “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत अगले साल 18 जनवरी से बेतिया से दक्षिण भारत यात्रा ट्रेन शुरू की जाएगी। यह यात्रा 14 रात 15 दिनों की होगी, जिसमें यात्री तिरुपति बालाजी, रामनाथ स्वामी ज्योतिर्लिंग, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग और जगन्नाथ पुरी जैसे प्रमुख तीर्थों का दर्शन कर सकेंगे।

इस ट्रेन में यात्री बेतिया के अलावा रक्सौल, दरभंगा, समस्तीपुर, पाटलिपुत्र, पटना, जसीडीह, आसनसोल, बांकुरा, मेदिनीपुर, खड़गपुर, हिजली और बालेश्वर स्टेशन से भी चढ़-उतर सकेंगे। बुकिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 8595904077 जारी किया गया है और वेबसाइट www.irctctourism.com पर भी टिकट बुक किए जा सकते हैं।

यात्रा तीन श्रेणियों में होगी —
इकोनॉमी ₹27,535, स्टैंडर्ड ₹37,500 और कंफर्ट ₹51,405। श्रेणी के अनुसार रेल यात्रा, होटल और वाहन की सुविधाएं होंगी। पूरे सफर में केवल शाकाहारी भोजन उपलब्ध होगा और सुरक्षा व चिकित्सा की पूरी व्यवस्था रहेगी। यह यात्रा 1 फरवरी को समाप्त होगी।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News