रशमी कारखाने के सामने किया विरोध प्रदर्शन
जामुड़िया :जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र के हिजलगोड़ा निमाईडांगा और बाबु डांगा के आदिवासी समाज के स्थानीय लोगों ने रशमी कारखाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया |

इस विरोध प्रदर्शन मे आदिवासी समाज के मुखिया रामेश्वर हेमरम ने बताया कि 2024 में तुलसी नामक एक आदिवासी महिला ने रशमी कंपनी को अपनी जमीन बेची थी लेकिन अभी तक उनका मुवाज़ा नहीं दिया गया है बार-बार कंपनी से अनुरोध किया जाता रहा है लेकिन कंपनी की तरफ से सिर्फ आश्वासन दिया जाता रहा है लेकिन अभी तक उनको कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है उनको अभी तक पैसा भी नहीं मिला है इसी के खिलाफ सोमवार को रशमी कारखाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई बार कंपनी से अनुरोध किया गया था इस वजह से आज मजबूर होकर इस क्षेत्र के आदिवासी समाज के लोग कंपनी के गेट के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो आने वाले समय में आदिवासी समाज के विभिन्न संगठनों को साथ मिलकर और बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा वही तुलसी के बेटे कृष्णा हेंब्रम ने कहा कि 4 अक्टूबर 2024 को उनकी मां ने रशमी ग्रुप आफ कंपनी को जमीन बेची थी आश्वासन दिया गया था की जमीन के बदले उचित मुआवजा दिया जाएगा लेकिन अभी तक कोई पैसा नहीं मिला है उन्होंने कहा कि जमीन तो 2006 से ही ली जा रही है लेकिन उनकी मां ने 2024 में जमीन बेची थी लेकिन अभी तक उनका पैसा नहीं दिया जा रहा है इसके खिलाफ आज वह प्रदर्शन कर रहे हैं |
