दूसरे धर्म में शादी करने वाली ‘कुंभ ख्यात’ मोनालिसा को कोर्ट से राहत

नगर पालिका का बर्थ सर्टिफिकेट में 'विवादास्पद'  संशोधन रद्द

दूसरे धर्म में शादी करने वाली ‘कुंभ ख्यात’ मोनालिसा को कोर्ट से राहत

निज संवाददाता : प्रयागराज पूर्ण कुंभ के दौरान चर्चा में आईं मोनालिसा भोसले को आखिरकार अपने जन्म प्रमाण पत्र से जुड़े विवाद में कोर्ट से राहत मिल गई है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महेश्वर नगर पालिका के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें उनके जन्म प्रमाण पत्र को रद्द करने और उसमें सुधार करने का निर्देश दिया गया था। जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी इस उलझन के कारण मोनालिसा के पति के खिलाफ पाक्सो  एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।  आरोप यह था कि शादी के समय वह नाबालिग थीं।
मोनालिसा ने पिछले साल मार्च में केरल के तिरुवनंतपुरम में महाराष्ट्र के रहने वाले फरमान खान से शादी की थी, जिनसे उनकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। उनके पति दूसरे धर्म के हैं। शादी के अगले ही महीने, मोनालिसा के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि फरमान एक "नाबालिग" लड़की से शादी कर रहे थे। इस शिकायत के आधार पर उनके पति के खिलाफ एफआईआर  दर्ज की गई थी।
उनके परिवार का दावा था कि शादी के समय पेश किए गए जन्म प्रमाण पत्र में गलत जानकारी थी। परिवार ने मूल रूप से जून 2025 में प्रमाण पत्र प्राप्त किया था, जिसमें उनकी जन्म तिथि 1 जनवरी, 2008 दर्ज थी। हालांकि, शादी के बाद मोनालिसा के पिता ने महेश्वर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में ब्लॉक हेल्थ ऑफिसर से संपर्क किया और बताया कि उनकी बेटी की "असली" जन्म तिथि 30 दिसंबर, 2009 थी। इस पर कार्रवाई करते हुए नगर पालिका ने पिछली एंट्री को रद्द कर दिया और नई जन्म तिथि दर्ज कर दी।
हालांकि, कोर्ट के रिकॉर्ड के अनुसार, जन्म तिथि में बदलाव की जानकारी केवल मोनालिसा के पिता को दी गई थी,  खुद मोनालिसा को इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। हाई कोर्ट ने इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की कि दोनों में से कौन सी जन्म तिथि सही थी। हालांकि, जस्टिस गजेंद्र सिंह ने कहा-ऐसा कोई स्कूल रिकॉर्ड नहीं मिला है जिससे जन्म की सही तारीख को लेकर उलझनें दूर हो सकें। कोर्ट ने यह भी गौर किया कि रिकॉर्ड में जन्म की तारीख बदलने से पहले मोनालिसा का पक्ष नहीं सुना गया था। जज ने कहा-राज्य को किसी नागरिक का पक्ष सुने बिना उनके लिए नुकसानदेह फैसला नहीं लेना चाहिए। ऐसा फैसला मनमाना हो सकता है।
गौरतलब है कि प्रयागराज में 2025 के पूर्ण कुंभ मेले के दौरान मोनालिसा चर्चा में आ गई थीं। वह अपने कज़िन्स के साथ मेले में घूम-घूमकर मालाएं बेचती थीं। वहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की नज़र उन पर पड़ी और तभी वह वायरल होकर मशहूर हो गईं।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

अजय देवगन की दृश्यम 3 ने किया धमाल अजय देवगन की दृश्यम 3 ने किया धमाल
निज संवाददाता : अजय देवगन ने साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर अपना सबसे बड़ा कमाल दिखा दिया है। जो...
एयर फ़ोर्स चीफ़ एपी सिंह ने अलग ड्रोन फोर्स बनाने की संभावना को किया खारिज
2021 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ममता के ‘पैर में लगी चोट’ की नए सिरे से जांच करेगी सरकार : शुभेंदु अधिकारी
सिलीगुड़ी में मवेशी चोर होने के शक में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या 
9/11 से मिले 'सबक'  के आधार पर उड़ान से जुड़े नियमों में किए गए थे बदलाव
जल्द बनने वाला है षडाष्टक योग, बुध-शनि का खास योग,
आवारा कुत्ते ने 56 लोगों को काटा