बीरभूम में रेत माफिया के घर से 5.5 करोड़ रुपए कैश व 15 किलो सोना बरामद
निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल के बीरभूम पुलिस की ओर से रेत माफिया टुल्लू मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन के खिलाफ लॉ एनफोर्समेंट ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान भारी मात्रा में कैश और सोने की ईंटें बरामद हुई हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने लॉ एनफोर्समेंट की ओर से की गई कार्रवाई की तारीफ की है। मुख्यमंत्री की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि रेत माफिया पर कार्रवाई के लिए हमारे लॉ एनफोर्समेंट स्टाफ का काम तारीफ के काबिल है। सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर एक सटीक ऑपरेशन के बाद बीरभूम पुलिस ने मोहम्मद बाजार पुलिस स्टेशन के तहत गैरकानूनी रेत माफिया टुल्लू मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन के ठिकाने पर एक बड़ी रेड की।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि ऑपरेशन में गैरकानूनी तरीके से जमा की गई भारी मात्रा में दौलत का पता चला है। अब तक 5.5 करोड़ रुपए कैश बरामद किया गया और गिनती अभी भी जारी है। वहीं, 15 किलो सोना बरामद किया गया है। उन्होंने लिखा कि इस ऑपरेशन में शामिल पश्चिम बंगाल पुलिस के डीजीपी, बीरभूम जिले के पुलिस अधीक्षक और बीरभूम डिस्ट्रिक्ट पुलिस स्टाफ की और से की गई कड़ी कार्रवाई के लिए बहुत तारीफ करता हूं।
