शौकत मोल्लाह का काफिला हादसे का शिकार
बाल-बाल बचे विधायक
कैनिंग पूर्व से तृणमूल कांग्रेस विधायक शौकत मोल्लाह का काफिला मंगलवार की सुबह कोलकाता जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
निज संवाददाता : कैनिंग पूर्व से तृणमूल कांग्रेस विधायक शौकत मोल्लाह का काफिला मंगलवार की सुबह कोलकाता जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा भांगड़ के बामनघाटा इलाके में हुआ। इस हादसे में विधायक सुरक्षित हैं, लेकिन एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, शौकत मोल्लाह भांगड़ से कोलकाता जा रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले की अगुवाई कर रही कोलकाता पुलिस की पायलट कार ने सामने चल रही एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान पायलट कार एक बिजली के खंभे से भी जा टकराई, जिससे वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत रही कि विधायक उस समय पीछे चल रही गाड़ी में सवार थे। ड्राइवर की सूझबूझ और तत्परता से उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
