आईक्यू सिटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल बलात्कार कांड में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए

आईक्यू सिटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल बलात्कार कांड में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए

दुर्गापुर में आईक्यू सिटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल बलात्कार कांड में सोमवार को चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस द्वारा टेस्ट आइडेंटिफिकेशन (टीआई) परेड की रिपोर्ट अदालत में पेश की गई, जिसके बाद पीड़िता के वकील पार्थ घोष ने दावा किया कि फिरदौस शेख इस मामले का मुख्य आरोपी और प्रत्यक्ष बलात्कारी है। बाकी पांच आरोपी भी इस जघन्य घटना में किसी न किसी तरह शामिल हैं, जिससे यह सामूहिक बलात्कार का मामला है।

घटना 10 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे की है, जब 23 वर्षीय मेडिकल की द्वितीय वर्ष की छात्रा अपने सहपाठी वासिफ अली के साथ खाना खाने निकली थी। कॉलेज कैंपस के पास शोभापुर में तीन युवकों ने उसे परानगंज जंगल में खींच लिया। इस दौरान उसका सहपाठी कॉलेज लौट गया। बाद में दो अन्य युवक वहां पहुंचे और पीड़िता के फोन से सहपाठी को वापस बुलाया गया। सहपाठी के पहुंचने पर आरोपियों ने उसे पीड़िता को कॉलेज भेजने के लिए कहा। कॉलेज पहुंचने के बाद पीड़िता ने कॉलेज प्रशासन को सूचित किया कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार हुआ। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया।

सोमवार को दुर्गापुर सब-डिविजनल कोर्ट में पांच दिन की पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद छह आरोपियों को पेश किया गया। इनमें नासिरुद्दीन शेख उर्फ सम्राट (23), अपू बाउरी (21), फिरदौस शेख (23), शेख रियाजुद्दीन उर्फ मंटू (32), शेख सफीकुल (27) और पीड़िता का सहपाठी वासिफ अली शामिल हैं। वकील पार्थ घोष ने टीआई परेड की रिपोर्ट खोलने की मांग की, जिसे जज शुभ्रकांति धर ने स्वीकार कर लिया। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने पांच आरोपियों को सही पहचाना, जिनमें फिरदौस शेख की भूमिका सबसे गंभीर है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News