स्वच्छ और विकसित हावड़ा के निर्माण की दिशा में इंदौर मॉडल का अध्ययन,
राज्य मंत्री श्री उमेश राय ने हावड़ा नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल के साथ किया विस्तृत निरीक्षण
पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल सरकार के संसदीय कार्य तथा नगर विकास एवं नगरपालिका मामलों के राज्य मंत्री श्री उमेश राय ने हावड़ा नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल के साथ देश के स्वच्छतम शहर इंदौर की आधुनिक स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली का विस्तृत अध्ययन एवं निरीक्षण किया।
प्रतिनिधिमंडल ने Door-to-Door Collection एवं Source Segregation प्रणाली, Garbage Transfer Station, Integrated Solid Waste Management System, Recycle-Reduce-Reuse Station, भारत के सबसे बड़े Bio-CNG Plant (Enver Enviro) तथा NEPRA Resource Management Pvt. Ltd. की कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन, संसाधन पुनर्चक्रण तथा स्वच्छता प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।
राज्य मंत्री श्री उमेश राय ने कहा कि इंदौर ने जनभागीदारी, आधुनिक तकनीक और प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था के माध्यम से स्वच्छता के क्षेत्र में पूरे देश के लिए एक अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत किया है। इस अध्ययन से प्राप्त अनुभवों का उपयोग हावड़ा में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप किया जाएगा ताकि शहर में स्वच्छता व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और विकसित हावड़ा का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है तथा इस दिशा में नवीनतम और सफल मॉडलों को अपनाकर ठोस परिणाम सुनिश्चित किए जाएंगे।
