समर्पण ट्रस्ट, कोलकाता द्वारा हिंदी पखवाड़ा के उपलक्ष्य में

4.00 बजे से आईसीसीआर सभागार, में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

समर्पण ट्रस्ट, कोलकाता द्वारा हिंदी पखवाड़ा के उपलक्ष्य में

कोलकाता : समर्पण ट्रस्ट, कोलकाता द्वारा हिंदी पखवाड़ा के उपलक्ष्य में अपराह्न 4.00 बजे से आईसीसीआर सभागार, कोलकाता में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय  – “राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बहुभाषिकता और हिंदी: संभावनाएं व कार्यान्वयन”। इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रो. सोमा बंद्योपाध्याय (कुलपति, बाबा साहेब अंबेडकर शिक्षा विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल) मुख्य वक्ता के रूप में तथा प्रो. राममोहन पाठक (प्रख्यात शिक्षाविद् एवं पूर्व कुलपति) बीज वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए।

साथ ही इस अवसर पर, समर्पण ट्रस्ट द्वारा

• “समर्पण साहित्य सेवा सम्मान – 2025” प्रो. राममोहन पाठक को तथा

• “समर्पण शिक्षा सेवा सम्मान – 2025” श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हेरिटेज ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स) को प्रदान किया गया।

प्रदीप ढेडिया 

ट्रस्टी

समर्पण ट्रस्ट

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News