मालदा में 2 छात्रों की मौत से इलाके में तनाव

मालदा में 2 छात्रों की मौत से इलाके में तनाव


निज संवाददाता : मालदा में दो छात्रों की मौत से इलाके में तनाव फैल गया है। पता चला है कि मृतक छात्रों के नाम तन्मय प्रमाणिक और मोहम्मद रेहान हैं। दोनों मालदा के पुखुरिया स्थित श्रीपुर बल्लभपुर के निवासी थो। वे उच्च माध्यमिक की परीक्षा दे रहे थे। बुधवार सुबह वे बाइक से तीसरे सेमेस्टर की अंग्रेजी की परीक्षा देने जा रहे थे। बताया जाता है कि रातू के सामसी इलाके में हादसा हुआ। रातू की ओर से आ रही एक पिकअप वैन ने छात्रों की बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों छात्रों को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस बीच, हादसे के कारण स्टेट हाईवे पर भारी जाम लग गया। दोनों छात्रों की असामयिक मृत्यु की खबर मिलते ही सामसी कृषि उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेश पांडे, तृणमूल माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष उत्तिया पांडे, स्वपन सिंह, पृथ्वी कुंडू और उच्च माध्यमिक परीक्षा से जुड़े अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। जब दोनों मृत छात्रों के शव सामसी ग्रामीण अस्पताल ले जाए गए, तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिवार के लोग फूट-फूट कर रो पड़े।

Tags:

About The Author

Ajay Kumar Mohta Picture

करीबन तेरह वर्ष पहले हमने अपनी यात्रा शुरू की थी। पाक्षिक के रूप में गंभीर समाचार ने तब से लेकर अब तक एक लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के परिवर्तन घटित हो चुके हैं जिनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। सोशल व डिजिटल मीडिया के इस दौर में प्रिट में छपने वाले अखबारों व पत्रिकाओं पर संकट गहरा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा मानना है कि प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है। और इसी विश्वास के साथ हमने अपनी निरंतरता जारी रखी है। अब हम फिर से नए कलेवर व मिजाज के साथ आपके सामने हाजिर हुए हैं।

Advertisement

Latest News