बंगाल में चुनाव संपन्न कराने में आयोग व प्रशासनिक विभाग की रही सराहनीय भूमिका

बंगाल में चुनाव संपन्न कराने में आयोग व प्रशासनिक विभाग की रही सराहनीय भूमिका


निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया और मतगणना के बाद भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया। अब भाजपा के नेतृत्व में ही राज्य में नई सरकार का गठन होगा। दो चरणों में हुए चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में एक तरफ जहां चुनाव आयोग की सराहनीय भूमिका रही, वहीं दूसरी तरफ, राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों  व पुलिस विभाग ने भी इसमें सक्रिय योगदान दिया। इसमें बंगाल के मुख्य सचिव दुष्यंत नरिआला की विशेष भूमिका रही। मालूम हो कि इस बार राज्य में दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराया गया, जिसमें पहला चरण 23 अप्रैल व दूसरा चरण 29 अप्रैल को हुआ। वहीं, मतगणना 4 मई को संपन्न हुई। आगामी 9 मई को राज्य में नई सरकार का गठन होगा। 
इस बीच, राज्य के मुख्य सचिव दुष्यंत नरिआला ने 4 मई को एक अधिसूचना जारी की। इसमें राज्य प्रशासन के सभी विभागों के सचिव व विभागीय प्रमुख को निर्देश दिया गया है। निर्देश के मुताबिक बिना किसी आधिकारिक आदेश के किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज को हटाने, नष्ट करने या कहीं ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News