अमादेरं पाड़ा अमादेर समाधान के कार्यों को गति देने को लेकर मेयर ने बोरो चेयरमैनो के साथ की बैठक।
वर्ष 2026 में पश्चिम बंगाल विधानसभा की चुनाव होने वाली है। उसके पहले दीदी के महत्वपूर्ण योजना आमदेर पाड़ा अमादेर समाधान के तहत हर बूथ के समस्याओं को हल करने के लिए लिए एक योजना चलाई गई थी। जिसमें मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि प्रत्येक बूथ के समस्याओं को हल करने के लिए 10 लाख रुपया दिया जाएगा। इसके तहत आसनसोल नगर निगम में भी कैंप लगाकर नगर निगम के सभी 106 वार्डो के प्रत्येक बूथ की समस्या का आवेदन लिया गया था। लेकिन अभी तक इस योजना के तहत कार्य शुरू नहीं हुई है। इन कार्यों को करने के लिए शुक्रवार को आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने नगर निगम के सभी 10 बोरो के चेयरमैन को लेकर नगर निगम में एक बैठक की। जिसमें जल्द से जल्द इस योजना के तहत जो कार्य दिया गया है। उसे पूरा करने के लिए पहल किया गया इस संबंध में मेयर विधान उपाध्याय ने बताया कि आज अमादेर पाड़ा अमादेर समाधान के तहत जो कार्य करनी है। उसको लेकर सभी 10 बोरो के चेयरमैन को लेकर एक बैठक की गई। सभी 106 वार्डो से 3600 कार्य का आवेदन आया है।जिसमें 3100 कार्यों का टेंडर प्रक्रिया चल रही है। वहीं एक सौ कार्य के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। जल्द ही सभी 3600 कार्यों के लिए वर्क आर्डर पास कर दिया जाएगा।
