'टीएमसी’ ने भगवा झंडा देखकर लाठी चलवाईं'

बीजेपी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

'टीएमसी’ ने भगवा झंडा देखकर लाठी चलवाईं'

 

निज संवाददाता : बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को शर्मनाक बताया। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा-बंगाल में हिंदू प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठी चलाई। यह प्रदर्शनकारी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। आज बंगाल में मां, माटी और मानुष में गुस्सा भरा हुआ है।

प्रदीप भंडारी ने कहा कि ममता बनर्जी अपने वोटबैंक को खुश करने की कोशिश कर रही हैं। ममता सरकार राज्य में तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। हिंदू प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना बेहद शर्मनाक है।

इससे पहले बंगाल बीजेपी के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने लाठीचार्ज को बर्बर हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बुजुर्गों को बैरिकेड के पीछे फंसाकर लाठीचार्ज किया गया था। उनके साथ मारपीट की गई। उन्हें खून बहने तक पीटा गया और सड़कों पर घसीटा गया।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News