तृणमूल नेता के बेटे तहसीन पर हजारों लोगों को निवेश के नाम पर चूना लगाने का आरोप
आसनसोल : आसनसोल के रेल पार जहांगिरी मोहल्ला में तृणमूल नेता के बेटे तहसीन पर हजारों लोगों को निवेश के नाम पर चूना लगाने का आरोप लगा है। पीड़ितों का दावा है कि तहसीन ने आकर्षक रिटर्न का लालच देकर लोगों से पैसे ऐंठे। शुरुआत में कुछ महीनों तक अच्छा मुनाफा मिला, लेकिन बाद में भुगतान बंद हो गया। जब निवेशक पैसे मांगने पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि तहसीन हादसे में घायल हैं और अक्टूबर तक इंतजार करने को कहा गया। समय बीतने पर भी राशि न मिलने पर आज (23 अक्टूबर 2025) पीड़ितों ने उनके घर के बाहर हंगामा किया।
एक बीएसएफ रिटायर्ड अधिकारी ने बताया कि वे सबसे पहले 3 लाख रुपये लगाकर फंस गए। अच्छे रिटर्न देखकर उन्होंने कुल 41 लाख निवेश कर दिए। अब बहाने बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सिफारिश पर कई लोगों ने निवेश किया, जिनका पैसा डूब गया। इस 'गोरख धंधे' में 7 लोग शामिल हैं और कुल घोटाला 450 करोड़ से अधिक का है। पीड़ित विधायक मलय घटक से मिल चुके हैं, जिन्होंने जांच आश्वासन दिया। आसनसोल नॉर्थ थाना सहयोग कर रहा है।
बड़तला निवासी महिला मौतूसी दत्ता ने खुलासा किया कि उन्होंने सोने के गहने गिरवी रखकर 20 लाख रुपये लगाए। शुरुआत में रिटर्न मिला, लेकिन अब पैसे मांगने पर धक्कामुक्की हो रही है। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
यह घटना पोंजी स्कीम जैसी लगती है, जहां शुरुआती निवेशकों को नए निवेश से भुगतान किया जाता है। पुलिस जांच जारी है
