कुल्टी सेल ग्रोथ वर्क्स के श्रमिकों ने

कारखाने के गेट के सामने विरोध प्रदर्शन

कुल्टी सेल ग्रोथ वर्क्स के श्रमिकों ने

आज कुल्टी सेल ग्रोथ वर्क्स के श्रमिकों ने कारखाने के गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि प्रबंधन ने अचानक बिना कोई सूचना दिए एक फाउंड्री को बंद कर दिया, जिससे वहां काम करने वाले श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं।

 

श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें सिर्फ 10 दिनों के लिए काम पर रखने की बात कही जा रही है और बाद में आवश्यकता अनुसार दोबारा बुलाया जाएगा। इसके विरोध में सभी विभागों के कर्मचारियों ने काम बंद कर धरना शुरू कर दिया है।

उनकी मांग है कि कारखाने के सभी विभागों के श्रमिकों को महीने में 26 दिन रोजगार दिया जाए। श्रमिकों ने कहा कि वे फिलहाल शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं और यह तब तक जारी रहेगा जब तक प्रबंधन यह आश्वासन नहीं देता कि किसी भी श्रमिक को बेरोजगार नहीं किया जाएगा।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News