तारकेश्वर मार्ग के विश्रामगृह में भव्य श्री श्याम मंदिर का निर्माण

तारकेश्वर मार्ग के विश्रामगृह में भव्य श्री श्याम मंदिर का निर्माण

श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति, तारकेश्वर मार्ग के विश्रामगृह में भव्य श्री श्याम मंदिर का निर्माण करने का निर्णय किया गया है। इसकी भूमि पूजन आज श्रीमान मुरारी लाल दीवान (चेयरमेन दीवान ग्रुप एवं समाजसेवी) के करकमलो द्वारा किया गया

अध्यक्ष श्री विवेक गुप्ता के देख-रेख में कार्य पूरा किया गया। प्रधान सचिव बिमल दिवान, उपसचिव पवन बंसल एवं सुभाष सावलदावाला, एवं संयोजक मंदिर कमिटी के मनोज चौधरी के उपस्थिति में भूमि पूजन की गयी। श्री निरंजन कुमार अग्रवाल भी उपस्थित थे।  मार्ग दर्शक एवं समाजसेवी राजकुमार बोथरा के दिशा अनुसार श्री श्याम मंदिर का कार्य किया जा रहा है। समिति के कार्यकर्ता दीपक अग्रवाल (चन्दन नगर), उमा शंकर जोशी, सौरव अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, विनोद चमरिया, पुनित कनोई, चेतन अग्रवाल, ब्रिजेश मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, विजय गुप्ता, सुभाष चंद्र गोयनका, दुर्शीचंद अग्रवाल, महेश काबरा, जय प्रकाश गुप्ता, संजय अग्रवाल (नीम का थाना), विनोद अग्रवाल, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, सुमित झुनझुनवाला, इत्यादि उपस्थित रहकर इस कार्य को सफल बनाया। समिति परिवार सभी पधारे हुए अतिथियों का आभारी है।

Tags:

About The Author

Ajay Kumar Mohta Picture

करीबन तेरह वर्ष पहले हमने अपनी यात्रा शुरू की थी। पाक्षिक के रूप में गंभीर समाचार ने तब से लेकर अब तक एक लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के परिवर्तन घटित हो चुके हैं जिनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। सोशल व डिजिटल मीडिया के इस दौर में प्रिट में छपने वाले अखबारों व पत्रिकाओं पर संकट गहरा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा मानना है कि प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है। और इसी विश्वास के साथ हमने अपनी निरंतरता जारी रखी है। अब हम फिर से नए कलेवर व मिजाज के साथ आपके सामने हाजिर हुए हैं।

Advertisement

Latest News