रामनवमी के सुभावसर पर राम मंदिर के सम्मुख शीतल जल एवं शरबत का निःशुल्क वितरण

रामनवमी के सुभावसर पर राम मंदिर के सम्मुख शीतल जल एवं शरबत का निःशुल्क वितरण


कोलकाता : शुक्रवार २७ मार्च, २०२६ रामनवमी के सुभावसर पर कोलकाता की प्राचीन सेवा संस्था श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति द्वारा चित्तरंजन एवेन्यू स्थित श्री राम मंदिर के सम्मुख शीतल जल एवं शरबत का निःशुल्क वितरण किया गया। यह वितरण श्री राम चंद्र जी के भव्य सवारी के मद्देनजर किया गए। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को गर्मी से कुछ आराम देने की मुहिम में एक पहल है। ज्ञात रहे कि विधायक एवं समिति के अध्यक्ष श्री विवेक गुप्ता के निर्देशानुसार, प्रधान सचिव बिमल दीवान, सह सचिव पवन बंसल, सुभाष सवालदावाला एवं मनोज चौधरी के नेतृत्व में यह वितरण सेवा कार्य किया गया। अतिथिगणों में पूर्व विधायक संजय बक्शी, पार्षद विजय उपाध्याय, पार्षद राजेश सिन्हा ने काफी सराहना की।साथ ही समिति के सुभाष चंद्र गोयनका, आदित्य विक्रम तुलस्यान ( चीकू भाई ), संतोष अग्रवाल, महेश काबरा, सुमित झुनझुनवाला, प्रकाश सांगानेरिया, महावीर नारनौली,  गोबिंद पंसारी, अनु मिश्रा आदि की उपस्थिति एवं संपूर्ण प्रयासों से यह वितरण सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ। समिति के अनवरत सेवा कार्यों का यह एक उदाहरण है। सारी जानकारी समिति के उप सचिव पवन बंसल ने दी

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News