सीएम योगी ने UPPCS क्लीयर करने वाले अभ्यर्थियों को दी बधाई

कहा- नए उत्तर प्रदेश के निर्माण को नई गति देने का किया आह्वान

सीएम योगी ने UPPCS क्लीयर करने वाले अभ्यर्थियों को दी बधाई

उत्तर प्रदेश : UPPSC PCS-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. परीक्षा, इंटरव्यू के बाद चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है. डिप्टी कलेक्टर, DSP, असिस्टेंट कमिश्नर पदों पर चयन हुआ है. चयन सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हो गई है. जिसमें नेहा पांचाल ने परीक्षा में टॉप किया है. जबकि अनन्या त्रिवेदी को दूसरी रैंक मिली है. वहीं अभय प्रताप सिंह तीसरा, अनामिका मिश्रा को चौथा और नेहा सिंह को पांचवी रैंक मिली है. इस उपलब्धि के लिए सीएम योगी ने सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी है.

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा ‘उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा-2024 में सफल सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई. यह सफलता आपके अथक परिश्रम, अटूट लगन और दृढ़ अनुशासन की परिणति है. पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपनी प्रतिभा और निष्ठा के साथ ‘नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण को नई गति प्रदान करेंगे और जनसेवा को अपने आचरण का आधार बनाएंगे. इस प्रतिष्ठित परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता के साथ संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का हार्दिक अभिनंदन. सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत मंगलकामनाएं.’

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News