विवाद के बीच संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने इंस्टाग्राम पर बदला अपना नाम
मुंबई : करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर 12 जून को इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे| संजय की अचानक मौत ने हर किसी को चौंकाकर रख दिया था| संजय को गए अभी एक महीना ही हुआ है और उनकी फैमिली के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद शुरू हो गया था| फैमिली में 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो रहा है| इसी बीच प्रिया सचदेव ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदल लिया है| इतना ही नहीं उन्होंने अपना बायो भी चेंज कर लिया है|प्रिया सचदेव का पहले इंस्टाग्राम नेम प्रिया सचदेव कपूर था लेकिन पति संजय कपूर के निधन के कुछ हफ्तों बाद बदल लिया है| उन्होंने अपना नाम बदलकर प्रिया संजय कपूर कर दिया है| संजय कपूर का निधन पोलो खेलते हुए हार्ट अटैक से हुआ था| उन्होंने मधुमक्खी निगल ली थी|प्रिया ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम तो बदला ही है साथ ही बायो में भी कई बदलाव किए हैं| उन्होंने अपनी बायो में लिखा- मां, एंट्रेप्नियोर, इंवेस्टर, सोना कॉमस्टार की नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, ऑरियस इन्वेस्टमेंट की डायरेक्टर के विज़न को आगे बढ़ाते हुए|
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, सोना कॉमस्टार एनुअल जनरल मीटिंग से पहले संजय कपूर की मां रानी कपूर ने दावा किया कि वो सोना ग्रुप में मैजोरिटी स्टेक होल्ड करती हैं और वो असल हकदार हैं| उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग परिवार की विरासत हड़पने की कोशिश कर रहे हैं| उन्होंने ये साफ किया कि उन्होंने सोना ग्रुप के रिप्रजेंटेटिव के रूप में किसी को नियुक्त नहीं किया है| इतना ही नहीं रानी कपूर ने ये दावा भी किया है कि उनके बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं| जिसकी वजह से उन्हें फाइनेंशियली परेशानी झेलनी पड़ रही है|
Related Posts
About The Author

करीबन तेरह वर्ष पहले हमने अपनी यात्रा शुरू की थी। पाक्षिक के रूप में गंभीर समाचार ने तब से लेकर अब तक एक लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के परिवर्तन घटित हो चुके हैं जिनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। सोशल व डिजिटल मीडिया के इस दौर में प्रिट में छपने वाले अखबारों व पत्रिकाओं पर संकट गहरा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा मानना है कि प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है। और इसी विश्वास के साथ हमने अपनी निरंतरता जारी रखी है। अब हम फिर से नए कलेवर व मिजाज के साथ आपके सामने हाजिर हुए हैं।