SIR को लेकर आसनसोल नॉर्थ तृणमूल कांग्रेस की बैठक
रणनीति तैयार करने पर जोर
आसनसोल नॉर्थ तृणमूल कांग्रेस की ओर से रविवार को रविंद्र भवन में बी.एल.ए. अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को बताया गया कि आने वाले SIR को लेकर किस तरह से कार्य करना है और संगठनात्मक जिम्मेदारियों को कैसे प्रभावी ढंग से निभाया जाए।
बैठक में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कई अहम सुझाव दिए गए। वक्ताओं ने कहा कि हर अधिकारी को अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनता से जुड़ना चाहिए और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना चाहिए।
इस अवसर पर विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के मंत्री मलय घटक, डिप्टी मेयर अभिजीत घटक, गुरदास चटर्जी, अनिमेष दास सहित अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित नेताओं ने संगठन की एकजुटता और अनुशासन को बनाए रखने पर बल दिया तथा आने वाले दिनों में पार्टी की रणनीति को धरातल पर उतारने के लिए सभी को मिलजुलकर कार्य करने का आह्वान किया।
