भाजपा ने ममता बनर्जी पर लगाए गंभीर आरोप

एसआईआर को लेकर घेरा

भाजपा ने ममता बनर्जी पर लगाए गंभीर आरोप


निज संवाददाता : पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा के चुनाव होने है। इससे पहले राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहण पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर केंद्र सरकार और राज्य की ममता सरकार आमने-सामने है। इसी बीच अब भाजपा के लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने एसआईआर को लेकर बंगाल सरकार और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा सांसद ने कहा कि पहले कांग्रेस और अब ममता बनर्जी ने एसआईआर को फर्जी बताने का नैरेटिव गढ़ने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह दिखाने की कोशिश की गई कि एसआईआर जनता के हित में नहीं है, जबकि सच्चाई इसके उलट है।
सांसद ने बताया कि बीते सप्ताह ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दावा किया था कि एसआईआर के जरिए बंगाल में लोगों पर अत्याचार हो रहा है और इसे तुरंत रद्द किया जाना चाहिए। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट का फैसला ममता बनर्जी और उनकी सरकार के लिए करारा झटका साबित हुआ।
पात्रा ने कहा कि अदालत ने साफ शब्दों में कहा कि एसआईआर को रोका नहीं जाएगा और सभी राज्य यह बात समझ लें। भाजपा सांसद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से यह साफ हो गया है कि एसआईआर कानून के दायरे में और देशहित में है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अब सच्चाई सबके सामने आ चुकी है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

13 फरवरी रखा जाएगा विजया एकादशी का व्रत 13 फरवरी रखा जाएगा विजया एकादशी का व्रत
धार्मिक मान्यता के अनुसार, फाल्गुन की विजया एकदाशी का व्रत करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है...
1 अप्रैल से मिलेगा 'बेरोज़गार भत्ता'
टीएमसी से निलंबित नेता के रिश्तेदार पर शिकंजा कसना शुरू
‘हिंदुओं की रक्षा के लिए आगे आएं’ -भाजपा नेता दिलीप घोष ने की अपील
बीसीसीआई ने नये केन्द्रीय अनुबंध की घोषणा की, विराट ओर रोहित का हुआ डिमोशन
बेटी के हल्दी समारोह के दिन आग में झुलसी महिला
प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के 9वें संस्करण के दूसरे एपिसोड में देशभर से आए छात्रों से की मुलाकात.