भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल बना रही छठ गीतों के साथ ठेकुआ

भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल बना रही छठ गीतों के साथ ठेकुआ

आसनसोल : छठ पूजा के पावन अवसर पर आसनसोल दक्षिण विधानसभा की विधायक अग्निमित्रा पाल खुद विशेष प्रसाद ठेकुआ बनाती नजर आईं। उन्होंने बताया कि वह अपने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों के साथ श्रद्धा और उत्साह के साथ छठ पर्व मना रही हैं।

अग्निमित्रा पाल ने छठ पूजा का पारंपरिक गीत गाते हुए कहा कि यह पर्व आस्था, स्वच्छता और सूर्य उपासना का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि बर्नपुर के भूतनाथ छठ घाट पर भाजपा की ओर से एक विशेष कैंप लगाया गया है, जहाँ रात 1:00 बजे से वह स्वयं उपस्थित रहेंगी।

इस दौरान विधायक और उनके कार्यकर्ता सभी आने वाले छठ व्रतियों का स्वागत करेंगे और उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। आसनसोल दक्षिण में इस पहल की सराहना की जा रही है, जहाँ राजनीतिक प्रतिनिधि खुद आस्था के इस पर्व में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News