लेकटाउन में 6 करोड़ रुपये का सोना बरामद
दो युवक गिरफ्तार
निज संवाददाता : लेकटाउन के बी-ब्लॉक पार्क में चार केजी सोने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने दोनों को संदेहास्पद तरीके से घूमते देखा। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। फिर उनके पास से सोना बरामद हुआ।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों के पास से कई सोने के बिस्किट मिले हैं। जिनकी मौजूदा मार्केट वैल्यू 6 करोड़ रुपये है। दोनों के पास से 2 रुपये के चार नोट भी बरामद हुए हैं। और यहीं से शक बढ़ रहा है कि क्या इन दोनों लोगों का किसी बड़े हवाला रिंग से कोई कनेक्शन है? पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक विदेश का है। पुलिस को पता चला है कि गिरफ्तार लोग पहले भी इस काम में शामिल थे। सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार लोग पहले भी इस तरह से 2-2.5 केजी सोना लेकर सफर करते रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह सोना कहां से लाया गया था और कहां ले जाया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक, रेनकोट और हेलमेट पहने दो युवक शक के घेरे में घूम रहे थे। उसी समय वे पुलिस की नज़र में आ गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और सोना बरामद कर लिया। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि पता चल सके कि इस स्मगलिंग गैंग में और कौन-कौन शामिल है और उनका नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है।
