चारू मार्केट इलाके से नाबालिग की लटकती हुई लाश मिली

चारू मार्केट इलाके से नाबालिग की लटकती हुई लाश मिली


निज संवाददाता :  चारू मार्केट इलाके के एक घर से नाबालिग की लाश बरामद हुई। उसकी मां ने अपने बेटे को घर में पंखे से लटका हुआ देखा। महिला की चीख सुनकर पड़ोसी दौड़े। उस समय उसका पति घर पर नहीं था। पड़ोसियों की मदद से महिला ने अपने बेटे को लटके हुए हालत से निकाला और उसे एमआर बांगुड़ अस्पताल ले गई। हालांकि, डॉक्टरों ने बताया कि हॉस्पिटल लाने से पहले ही नाबालिग की मौत हो गई थी।
सूचना मिलने पर चारू मार्केट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच के बाद पता चला कि नाबालिग के माता-पिता ने उसे पढ़ाई पर ध्यान न देने के लिए डांटा था। वह इसी बात से निराश था। माना जा रहा है कि नाबालिग ने इसी वजह से आत्महत्या की होगी। इस घटना में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News