शादी का झांसा देकर शिक्षिका से सहवास

दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से सहवास

निज संवाददाता : शादी का झांसा देकर सहवास। शादी तो दूर, उल्टा आरोपी शिक्षिका से 9 लाख रुपये लेकर गायब हो गया। नार्थ पोर्ट थाने के अधिकारियों ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि इस घटना में कोई और तो शामिल नहीं है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम सौरभ दीवान है। धोखे में आई शिक्षिका की मुलाकात सौरभ से एक मैरिज वेबसाइट पर हुई थी। उसने खुद को एक व्यवसायी बताया। आरोप है कि सौरभ ने शादी का झांसा देकर युवती से नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद उसने गंगा किनारे एक आलीशान होटल में आरोपी शिक्षिका के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।

युवती का आरोप है कि सौरभ ने शादी के लिए पैसों की जरूरत बताकर आरोपी शिक्षिका से कई चरणों में 9 लाख 17 हजार रुपये ऐंठ लिए और उससे बातचीत बंद कर दी। शिक्षिका द्वारा नार्थ पोर्ट थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद सौरभ हावड़ा के शिवपुर स्थित अपने घर से भागकर दिल्ली आ गया। वह वहां एक कचौड़ी की दुकान में काम करता था। पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News