हावड़ा के प्रशासक ने बनाई नई योजना, भाजपा ने उठाये सवाल 

घोषणा को उमेश राय ने बेतुका करार दिया 

हावड़ा नगर निगम के मुख्य प्रशासक डॉ सुजय चक्रवर्ती ने अपने कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एक बार फिर नई योजना की घोषणा की है।

निज संवाददाता : हावड़ा नगर निगम के मुख्य प्रशासक डॉ सुजय चक्रवर्ती ने अपने कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एक बार फिर नई योजना की घोषणा की है। प्रशासक के इस योजना पर भाजपा के प्रदेश सचिव उमेश राय ने सवाल उठाया है। उन्होने कहा कि नई योजना में कहा गया है कि अपने घरों में कुत्ता पालने वालों को नगर निगम को 150 रुपया सालाना टैक्स देना है। आने वाले दिनों में विदेशी पक्षी पालने वालों से भी टैक्स लिया जायेगा। सवाल ये है कि हावडा नगर निगम क्षेत्र के निवासियों से नागरिक परिसेवा के नाम पर वसूले जाने वाले टैक्स के बदले हावडा वाशियों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर करने वाले नगर निगम जो ना तो अच्छी सड़क, ना सफाई व्यवस्था ना ही जलनिकासी की व्यवस्था को दुरुस्त कर पाया है। निगम के लापरवाही के कारण जलजमाव, पेयजल, सड़क जैसे नागरिक परिसेवा ध्वस्त है। पूरा नगर निगम इलाका अवैध निर्माणों से पटा है। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अवैध खटालों के कारण नालियां जाम रहती है, सड़को पर आवारा जानवरों से लोग परेशान है। जहां आवारा जानवरों से लोगों को बचाने, विशेष कर कुत्तों को रेबिस इंजेक्शन, नसबंदी करने की कोई व्यवस्था निगम के पास नही है, ना ही अवैध खटालों और सड़कों पर घूमने वाले गौवंश के लिए कोई योजना है, लेकिन पशुप्रेमी जो लोग अपने घरों में कुत्ता पालते है उनसे टैक्स वसूलेंगे। जो लोग कुत्ता पालते है वे उन्हें रेबिस इंजेक्शन भी लगवाते है उनको संक्रमण से भी बचाते है, उनका ख्याल रखते है लेकिन सड़कों पर घूमने वाले जानवरों की देखभाल करने और उनके लिये योजना बनाने के बजाय इनकी इस घोषणा को उन्होंने बेतुका करार दिया है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News