सोसायटी बेनिफिट सर्कल द्वारा

सेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी

सोसायटी बेनिफिट सर्कल द्वारा

सोसायटी बेनिफिट सर्कल द्वारा छठ यात्रा के अवसर पर बाबू घाट स्थित श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 27 अक्टूबर से दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर से सैकड़ों छठ व्रती एवं श्रद्धालु लाभान्वित हुए।
शिविर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य जांच तथा आवश्यक औषधियों की निःशुल्क व्यवस्था की गई। संस्था के स्वयंसेवकों एवं चिकित्सक दल ने पूरे सेवा भाव से शिविर का संचालन किया।

WhatsApp Image 2025-10-30 at 4.13.16 AM
संस्था के अध्यक्ष श्री पवन बंसल ने बताया कि 29 अक्टूबर 2025 (गोपाष्टमी के पावन अवसर पर) लिलुआ स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी गौशाला में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा एवं 
 शिविर प्रातः 7 बजे से आयोजित किया गया।
गोपाष्टमी के दिन बड़ी संख्या में आने वाले गौभक्तों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य जांच, औषधि वितरण एवं प्राथमिक उपचार की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे अनेक श्रद्धालु लाभान्वित हुए।
कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी के अध्यक्ष श्री रमेश सरावगी ने शिविर स्थल पर पहुंचकर आयोजन का निरीक्षण किया एवं संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की।
शिविर के सफल संचालन में अध्यक्ष श्री पवन बंसल, श्री महेश काबरा, श्री ताड़क नाथ गुप्ता, श्री अरुण झुनझुनवाला एवं श्री अनु मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।
अंत में अध्यक्ष श्री पवन बंसल ने शिविर की सफलता में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों एवं चिकित्सक दल का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News