टीएमसी की प्रतिवाद सभा में सियासी हलचल हुई तेज, भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा सबसे बड़ा माफिया मंत्री मलय घटक

टीएमसी की प्रतिवाद सभा में सियासी हलचल हुई तेज, भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा सबसे बड़ा माफिया मंत्री मलय घटक

आसनसोल  : शिल्पांचल का पारा गिर रहा है। लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस के द्वारा रविवार को जो प्रतिवाद जन सभा का आयोजन किया गया उसमें मंत्री मलय घटक ने भाजपा के परिवर्तन संकल्प सभा को लेकर मंच पर कोयला माफिया, भू माफिया, अग्निमित्र के अतिक्रमण हटाने के आंदोलन को लेकर जो वक्तव्य दिया। उससे शिल्पांचल की राजनीतिक माहौल का पारा हाई हो गया। इस वक्तव्य को लेकर भाजपा खेमे में काफी गर्माहट है। मंत्री मलाई घटक के द्वारा कल मंच से भाजपा पर जितना आरोप लगाया गया सबका जवाब देने के लिए सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष देवत्नु भट्टाचार्य ने आसनसोल जिला मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता किया। मंत्री ने कल मंच से कहा था कि भाजपा के राज्य अध्यक्ष ने आसनसोल में जो जनसभा की उनके मंच पर दाएं तरफ कोयला माफिया और बाएं तरफ भू माफिया बैठे हुए थे। पलटवार करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा किसी के ऊपर  आरोप लगाने से पहले मंत्री यह बताएं कि ईडी ने उन्हें कितने बार समन भेजा। किस केस में वह समन भेजा गया। इसका खुलासा मंत्री करें। जो खुद कांच के घर में बैठते हैं। वह दूसरे के घर पर ईट नहीं फेंकते हैं। दूसरी बात यदि मंत्री ने कहा कि यह लोग कोयला और भू माफिया है, तो जरूर उनके पास कुछ सबूत होगा। राज्य में उनकी सरकार है। वह खुद कानून मंत्री हैं, तो इन पर कार्यवाही क्यों नहीं सरकार कर रही है। इनका दायित्व है कि जो अपराधी हैं। उनको पकड़ा जाए। यदि वे लोग कार्यवाही नहीं कर रहे हैं तो यह तथ्य पूर्ण रूप से गलत है। वही भाजपा के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा कि पूरे शिल्पांचल की जनता जानती है कि कौन कोयला माफिया है, कौन लोहा माफिया है, कौन भूमि माफिया है। यह सभी मंत्री के करीबी लोग हैं। आज ईसीएल के कर्मियों का वेतन नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि इनके समर्थकों ने जो लूट मचा रखी है। जो कोयल डंप हो रहा है। जिसके कारण ईसीएल रसातल में जा रही है। जमीन माफिया की बात करें तो आप हाईवे के ऊपर चले जाइए 13 नंबर, 14 नंबर, 15 नंबर, 20 नंबर, 22 नंबर वार्ड में जो लोग सरकारी जमीन दखलकर प्लाटिंग कर रहे हैं ।वह कौन लोग हैं। वे सब के सब मंत्री के खास लोग हैं। मंत्री 15 साल से इस अंचल के विधायक हैं। मंत्री भी हैं। लेकिन रेल पार में गली-गली ड्रग्स का बिजनेस चल रहा है। वह कौन लोग चला रहे हैं। क्या मंत्री नहीं जानते ।माफिया खुद मंत्री बनाते हैं। जब तक माफिया उनके काम का रहता है। तब तक वह रखते हैं, नहीं तो किसी दूसरे को फिर माफिया बना देतेहैं। सबसे बड़ा माफिया स्वयं मंत्री मलय घटक है। यहां जितने भी आपराधिक घटनाएं हुई है। इसको लेकर अभी तक वह क्या किए हैं। वह कुछ नहीं कर सकते। क्योंकि जो लोग यह घटनाएं करते हैं। जो लोग माफिया हैं। सब उनके वोट बैंक है। इसलिए उन पर कोई कार्यवाही नहीं होती। आज रेल पार में महिला देह व्यापार भ्रष्टाचार, 300 करोड़ का घोटाला हो रहा है। रेल पार के गली-गली में कांटा खुला हुआ है। अब बर्नपुर में कांटा नहीं है। सारे अपराध रेल पार में चल रहे हैं। क्या मंत्री को इसकी जानकारी नहीं है। पूरा आसनसोल की जनता अच्छी तरह से जान रही है की इन माफियाओं के पीछे किसका वरद हस्त है।

वही भाजपा विधायिका अग्निमित्रा पाल के अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर वाले बात पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवत्नु भट्टाचार्य ने कहा कि  आसनसोल दक्षिण विधानसभा की विधायिका अग्निमित्रा पाल आम जनता के लिए हमेशा तत्पर रहती है। उन्हें कोई परेशानी ना हो। इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहती है। वह जनप्रतिनिधि है। उनका यह दायित्व है कि वह जनता के दुख सुख के साथ खड़ी रहे। जनता के परेशानी को देखते हुए उन्होंने आसनसोल होटल रोड में जो अतिक्रमण कर दुकान चलाई जा रही है। टोटो चालकों के द्वारा जो जाम की समस्या उत्पन्न हुई है। इस जाम की समस्या को लेकर वह आंदोलन की। जो कि उनका कर्तव्य था। आम जनता को परेशानी ना हो। इसका दायित्व राज्य सरकार और नगर निगम का है। नगर निगम पहले कदम उठाई थी। लेकिन अचानक अतिक्रमण हटाने के निर्णय से पीछे हट गया। आखिर क्या कारण है। दरअसल जो लोग अतिक्रमण किए हैं। वह अधिकांशत इनको वोट बैंक है। अपने वोट बैंक को बनाए रखने के लिए हॉटन रोड की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जबकि आज कुमारपुर से एक दुकानदार प्रदीप मंडल नाम फोन किया था की नगर निगम के कुछ अधिकारी आए थे। नापी किए उनके दुकान को तोड़ने की बात कर रहे हैं। यह दो मुहापन क्यों? एक तरफ अतिक्रमण को हटाने से निगम पीछे हट गई ।क्योंकि उनके खास वोटर है। वह किसी समुदाय विशेष से आते हैं। इसलिए हमारा विरोध है की विकास को लेकर वोट बैंक ना देखा जाए। उन्होंने कहा कि हम लोग जानते थे कि तृणमूल कांग्रेस ऐसी जनसभा करेगी। क्योंकि इसके पहले भी हम लोगों ने आसनसोल दक्षिण विधानसभा में राज्य के प्रतिपक्ष नेता शुभेन्दू अधिकारी की एक जनसभा की थी। रैली हुआ था। इसके काउंटर में तृणमूल कांग्रेस इस मैदान में जनसभा की थी। इसलिए हम लोग अच्छी तरह से जानते थे कि हमारी परिवर्तन संकल्प जनसभा के बाद टीएमसी की भी जनसभा होगी। वे लोग मंच से कहें कि भाजपा यहां कुछ नहीं है। 9 की 9 सीटें टीएमसी जीतेगी। यदि पश्चिम बर्दवान जिला में भाजपा नही है तो जहां भाजपा जनसभा कर रही है। उसके काउंटर में टीएमसी की जनसभा क्यों हो रही है। दरअसल एस आई आर होने के बाद जब मतदाता सूची शुद्ध हो जाएगी और बांग्लादेशी का नाम कट जाएगा तो 2026 में पश्चिम बर्दवान जिला के सभी सीटों पर भाजपा की जीत तय है। इस दौरान भाजपा नेता कृष्ण प्रसाद ने भी कहा कि भाजपा के परिवर्तन संकल्प जनसभा को देखकर तृणमूल कांग्रेस डर गई है। आसनसोल की जनता ने मन बना लिया है की सभी सीटों पर वे लोग भाजपा को जीत दिलाएंगे ।2026 में भाजपा की सरकार बनना तय है। इस दौरान जिला अध्यक्ष देवत्नु भट्टाचार्य और कृष्णेन्दु मुखर्जी के साथ महासचिव केशव पोद्दार, ए राय उपस्थित थे।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News