'एसआईआर  पैनिक'  से मरने वालों और बीमार होने वालों को मिलेगी वित्तीय मदद

सीएम ममता ने की घोषणा

'एसआईआर  पैनिक'  से मरने वालों और बीमार होने वालों को मिलेगी वित्तीय मदद

निज संवाददाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में 'एसआईआर  पैनिक'  की वजह से मरने वालों और सुसाइड करने वालों के परिवारों के लिए वित्तीय मदद का ऐलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि 'एसआईआर पैनिक' की वजह से बीमार पड़ने वालों को भी वित्तीय मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में अब तक 'एसआईआर  पैनिक'  की वजह से 39 आम लोगों की मौत हो चुकी है (सुसाइड समेत)। उन्होंने कहा-इनमें से हर एक के परिवार को 2 लाख रुपये की वित्तीय मदद मिलेगी। तेरह का बीमारी की वजह से इलाज चल रहा है। इनमें 3 बीएलओ  (बूथ लेवल ऑफिसर) 'वर्क प्रेशर' के शिकार हैं। इन 13 को 1-1 लाख रुपये की वित्तीय मदद मिलेगी।
वैसे, पश्चिम बंगाल में अब तक 'वर्क प्रेशर'  की वजह से चार बीएलओ की मौत के आरोप लगे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इनमें से दो के परिवारों को 2 लाख रुपये की वित्तीय मदद दी है। बता दें कि  एसआईआर  बंगाल में 28 अक्टूबर को लॉन्च हुआ था। उत्तर 24 परगना के खड़दह के रहने वाले प्रदीप कर ने पहले ही दिन सुसाइड कर लिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि गिनती के फ़ॉर्म भरने और जमा करने के प्रोसेस के दौरान 39 लोगों की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, उनमें से लगभग आधे लोगों ने सुसाइड किया। बाकी लोगों की मौत दिल की बीमारी और ब्रेन स्ट्रोक से हुई।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News