पुलकारो कि सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और पुलिस अधिकारियों ने गाड़ी मालिकों को दिया नोटिस
सप्ताह दिन के अंदर प्रशासन का निर्देशों का कार्य पालन
उलूबेरिया : उलूबेरिया में पुलकार की हुई घटना से सबक लेते हुए आसनसोल जिला परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई है। पुलकारो में लगी गाड़ियों को सुरक्षा को लेकर पहले प्रशासन और परिवहन विभाग जागरूकता अभियान चल रहा था। लेकिन अब प्रशासन और परिवहन विभाग परिवहन विभाग के निर्देश के पालन करने के लिए सख्त हो गया है। गुरुवार को इस अभियान के तहत एडीसीपी के तरफ से डीएवी मॉडल स्कूल में जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम किया गया। जिसमें आसनसोल जिला परिवहन विभाग के मोटर व्हीकल डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टर और आसनसोल दुर्गापुर कमिश्नर ऑफ पुलिस के अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में स्कूल प्रशासन के सदस्य, प्रिंसिपल मोटर व्हीकल डिपार्टमेंट के अधिकारी,पुलिस प्रशासन का अधिकारी पुलकार के चालक मालिक और छात्रों के अभिभावको ने भाग लिया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन के तरफ से यह कहा गया कि यह अभियान इसलिए चलाया जा रहा है कि अभिभावक और पुलकार के मालिक एवं चालक भी सतर्क हो जाए। ताकि कोई बड़ी दुर्घटना घटने के पहले उसको रोका जा सके। इसलिए यह जरूरी है कि वाहनों का फिटनेस हो, उसकी इंश्योरेंस सही हो, वाहनों में जितनी क्षमता हो उसके अनुसार ही बच्चों को बैठाई जाए। धुंआ परीक्षण की सर्टिफिकेट अप टू डेट हो। इन सभी बातों पर वाहन मालिकों और चालकों को अनिवार्य रूप से ध्यान देने की बात कही गई। साथ ही इस दौरान ऐसे वाहनों पाय गए ।जिनकी 2 सालों से अधिक फिटनेस, इंश्योरेंस, धुआ परीक्षण आदि की कागजात का रिनुअल डेट फेल हो चुका था। इस दौरान ऐसे वाहनों को पुलिस प्रशासन के द्वारा नोटिस के साथ यह निर्देश दिया गया की 7 दिनों के अंदर इन सब कागजातों को सही कर लिया जाए। साथ ही वाहन को फिटनेस कर दिया जाए ।अनथ्या बाद में बहुत सख्त कार्रवाई होगी। वहीं इस निर्देश के बाद पुलकारों के चालको एवं मालिकों ने कहा कि हम लोग हम सभी निर्देश को पालन करने के लिए तैयार हैं। लेकिन अभिभावकों के द्वारा भाढा़ नहीं बढ़ाई जा रही है। जिससे हम लोग असमर्थ हैं। क्योंकि हम लोग 50 या ₹100 भाढा़ बढ़ाने की मांग करते हैं। हम लोग एक हजार रुपया कहते हैं तो अभिभावकों को कहना है कि ₹500 में टोटो स्कूल तक पहुंचा देती है ।तो मैं आप लोगों को ₹1000 क्यों दूं ।दो अभिभावक भाढा़ देने के तैयार होते हैं और आठ अभिभावक नहीं होते हैं। वे लोग टोटो में चले जाते हैं ।ऐसी स्थिति में हम लोग तेल का भी दाम नहीं निकाल पाते हैं।यदि अभिभावक भाढा़ नहीं बढा़येगे तो हम लोग गाड़ी कैसे चलाएंगे। अपने परिवार को कैसे चलाएंगे और इन निर्देशों को कैसे हम लोग मेंटेनेंस कर पाएंगे। यह बहुत बड़ी समस्या की बात है।वही मोटर व्हीकल डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टर ने कहा कि सभी पुलकार वाहनों को निर्देश दे दिया गया है कि वह परिवहन विभाग के नियमों का पालन करें। उसके निर्देश को पालन करते हुए अपने वाहन को सुरक्षित करें। ताकि छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ ना हो पाए। यदि वे लोग इस निर्देश का पालन नहीं करेंगे तो सख्त कार्रवाई होगी।
