ममता के करीबी दो आईएएस अधिकारियों ने दिया इस्तीफा
On
निज संवाददाता : चुनाव के बाद ममता बनर्जी के करीबी दो आईएएस अधिकारियों, अलापन बनर्जी और हरिकृष्ण द्विवेदी ने मुख्यमंत्री के स्पेशल एडवाइजर के पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के मुताबिक, एक और पूर्व ब्यूरोक्रेट मनोज पंत ने भी मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस खबर पर ऑफिशियल मुहर नहीं लगी है।
बनर्जी और हरिकृष्ण द्विवेदी दोनों ही राज्य के पूर्व चीफ सेक्रेटरी थे। उन्हें ममता बनर्जी का करीबी माना जाता था। रिटायरमेंट के बाद उन्हें मुख्यमंत्री के चीफ एडवाइजर के तौर पर स्पेशल पोस्ट दी गई थी। उस पोस्ट पर इन दोनों ब्यूरोक्रेट्स का स्टेटस लगभग चीफ सेक्रेटरी जैसा ही था। इसी तरह, मनोज पंत प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पोस्ट पर थे। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया है।
Tags:
Related Posts
About The Author
Latest News
30 Jun 2026 17:27:57
निज संवाददाता : कश्मीर के गांदरबल जिले के एक 3 साल के मासूम बच्चे की जान पोलैंड की रहने वाली...
