मुख्यमंत्री आवास के सामने पुलिस कार्यालय में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन

ममता बनर्जी भी हुईं शामिल

मुख्यमंत्री आवास के सामने पुलिस कार्यालय में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन

निज संवाददाता : बुधवार को मुख्यमंत्री आवास के सामने पुलिस कार्यालय में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं भी मौजूद रहीं। महिला पुलिसकर्मी और मुख्यमंत्री की भाभी तथा अभिषेक बनर्जी की मां लता बनर्जी भी मौजूद थीं। दूसरी ओर,  तृणमूल भवन में भी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। राज्य मंत्री शोभनदेव चटर्जी ने वहां पूजा की।
इस बार राज्य सरकार ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित किया है। बुधवार सुबह अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए ममता ने लिखा-राज्य सरकार ने प्रवासी श्रमिकों के सम्मान में अवकाश घोषित किया है। उन्होंने लिखा-मैं विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। इस बार, हमने प्रवासी श्रमिकों के सम्मान में विश्वकर्मा पूजा पर राज्य सरकार का अवकाश घोषित किया है।
मालूम हो कि मुख्यमंत्री हर बार घर पर ही काली पूजा करती हैं। इस बार, उन्होंने अपने घर के बगल में पुलिस कार्यालय में विश्वकर्मा पूजा में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री और उनके आवास की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मी इसी कार्यालय में बैठे। मुख्यमंत्री का मानना है कि दुर्गा पूजा उत्सव वास्तव में विश्वकर्मा पूजा से शुरू होता है। बता दें कि ममता ने मंगलवार को एसएसकेएम में वुडबर्न वार्ड के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के अवसर पर भी इस मुद्दे का उल्लेख किया था। वह बुधवार को विश्वकर्मा पूजा में व्यक्तिगत रूप से शामिल हुईं। मुख्यमंत्री विभिन्न भाजपा शासित राज्यों में बांग्ला भाषी प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के बारे में मुखर हैं। राज्य सरकार ने बंगाली श्रमिकों को राज्य में वापस लाने के लिए एक अलग परियोजना की भी घोषणा की है। उस माहौल में, कई लोग इस बार विश्वकर्मा पूजा में मुख्यमंत्री की भागीदारी को 'महत्वपूर्ण'  मान रहे हैं।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News