वेस्ट बंगाल आर्थ पॉट मेकर वेलफेयर एसोसिएशन

आपको ससम्मान एवं सादर आमंत्रित करता है

वेस्ट बंगाल आर्थ पॉट मेकर वेलफेयर एसोसिएशन

पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार (जन्म: 15.09.1909 ‖ निधन: 23.12.1998) की जन्म जयंती के पावन उपलक्ष्य पर आयोजित स्मृति समारोह एवं सम्मान समारोह में।

डॉ. रत्नप्पा कुम्हार, जिनके जीवन का प्रत्येक क्षण

परिश्रम, कला, प्रतिभा और समाजसेवा के लिए समर्पित रहा,

हम सबके लिए प्रेरणा-स्रोत हैं।

उनके योगदान को स्मरण करते हुए यह दिन

हमारे लिए गर्व और उत्सव का दिन है।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले

प्रतिभाशाली व्यक्तियों को प्रतिभा सम्मान प्रदान किया जाएगा,

साथ ही समाज की नारी शक्ति को समर्पित

विशेष महिला साड़ी वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।

तिथि: सोमवार, 15 सितंबर 2025

समय: सायं 3:00 बजे से

स्थान: खुला हवा मुक्ति मंच,

मुची बाजार, 9/1, केनल सर्कुलर रोड, कोलकाता – 67

हम हार्दिक निवेदन करते हैं कि इस शुभ अवसर पर

आप अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह को गौरवान्वित करें

और डॉ. रत्नप्पा कुम्हार के जीवन मूल्य एवं आदर्शों का स्मरण कर

हम सबका उत्साहवर्धन करें।

आयोजन समिति

श्री मोहनलाल प्रजापति (अध्यक्ष)

श्री रबि पाल (कार्यकारिणी सदस्य)

श्री रामअवतार प्रजापति (संपादक)

श्रीमती जुगामिला पाल (महिला अध्यक्ष)

आपका स्नेह और उपस्थिति ही हमारे आयोजन की शोभा है।

Tags:

About The Author

Ajay Kumar Mohta Picture

करीबन तेरह वर्ष पहले हमने अपनी यात्रा शुरू की थी। पाक्षिक के रूप में गंभीर समाचार ने तब से लेकर अब तक एक लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के परिवर्तन घटित हो चुके हैं जिनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। सोशल व डिजिटल मीडिया के इस दौर में प्रिट में छपने वाले अखबारों व पत्रिकाओं पर संकट गहरा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा मानना है कि प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है। और इसी विश्वास के साथ हमने अपनी निरंतरता जारी रखी है। अब हम फिर से नए कलेवर व मिजाज के साथ आपके सामने हाजिर हुए हैं।

Advertisement

Latest News