पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने मैराथन की शुरुआत में फायर की पिस्टल
बाल-बाल बचे पास खड़े अधिकारी
निज संवाददाता : पिछले दिनों कोलकाता में वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेवल रेस को हरी झंडी दिखाते समय पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसने उनके आसपास खड़ें लोगों की जान को जोखिम में डाल दिया। सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता कि राज्यपाल अपने चेहरे के सामने रख कर रेस शुरू करने के लिए फायर कर रहे हैं। उनकी इस हरकत से पास खड़े लोग चौंक गए और कई लोग सहम गए।
बता दें, ओपनिंग फायर हमेशा चेहर से कुछ दूर पिस्टल रखकर किया जाता है, वरना किसी हादसा का डर बना रहता है। वीडियो में राज्यपाल के एडीसी उनसे पिस्टल को अपने सिर के ऊपर पकड़ने और फिर फायर करने के लिए कहते दिख रहे हैं। लेकिन उन्होंने उनकी नहीं सुनी।
वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेवल रेस में राज्यपाल की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब आलोचनाओं का शिकार बन रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्स पर लिखा-गवर्नर के एडीसी उनसे बंदूक को सिर के ऊपर रखने के लिए कहते रहे, लेकिन पीआर जीवी ने नहीं सुना। नतीजा एडीसी को इसका असर झेलना पड़ा। हालांकि यह नुकसानदायक नहीं था, फिर भी यह घमंड और पीआर कल्चर के बारे में बहुत कुछ बताता है।
एक और यूजर ने कहा-नुकसानदायक नहीं, लेकिन खुलासा करने वाला है। जब इमेज का जुनून बेसिक अनुशासन पर हावी हो जाता है, तो घमंड दिखता है। यहां बीजेपी का पीआर-फर्स्ट कल्चर पूरी तरह से दिख रहा है।
इस इवेंट को 25K मैराथन कहा गया और इसमें कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय एथलीटों ने हिस्सा लिया। यह इस लोकप्रिय खेल इवेंट का 10वां साल था। भीड़ की तालियों के बीच, जोशुआ चेप्टेगी ने रेस जीती। इससे पहले, एक मीट-एंड-ग्रीट के दौरान, युगांडा के डबल ओलंपिक चैंपियन ने कहा कि वह पिछले कुछ सालों में खेल को बढ़ते हुए देखकर खुश हैं, क्योंकि उनकी यात्रा यहीं से शुरू हुई थी। उन्होंने मीडिया को बताया-भारत मेरे लिए दूसरे घर जैसा है, क्योंकि मेरी अंतरराष्ट्रीय यात्रा सच में यहीं से शुरू हुई थी। रेस के लिए वापस आना और भारत में खेल को बढ़ते हुए देखना, यह कुछ ऐसा है जिसे मैं दिल से सेलिब्रेट करता हूं।
