85 फूट की लगी मां काली की प्रतिमा को देखने के लिए श्रद्धालुओ की अपार भीड़

85 फूट की लगी मां काली की प्रतिमा को देखने के लिए श्रद्धालुओ की अपार भीड़

सेल ग्रोथ वर्क्स के टाउनशिप स्थित मेन गेट के पास 85 फूट की लगी मां काली की प्रतिमा को देखने के लिए श्रद्धालुओ की अपार भीड़ जुटी हैं। लेकिन भीड़ को संभालने के लिए कुल्टी ट्राफिक गार्ड पुलिस की ओर से एक भी जवान तैनात नहीं हैं। जिससे वहा अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। मजे की बात यह हैं कि प्रतिमा के निकट ही कुल्टी ट्राफिक गार्ड पुलिस का कार्यलय भी हैं। उसके बावजूद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई भी कम॔चारी मुस्तैद नहीं हैं। 

        साम पांच बजे से थाना मोड़ और क्लब रोड से श्रद्धालुओ का आना जाना शुरू हो जाता हैं। जैसे जैसे साम ढलती हैं। भोड़ का रैला शुरू हो जाता हैं। चार पहिए वाहन और दो पहिए वाहन से सबसे अधिक लोग आते हैं। राज्य में सबसे उंची प्रतिमा होने के कारण तीन से चार जिला के लोग ग्रामीण क्षेत्र से भी आ रहे हैं। लेकिन अव्यवस्था होने के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही हैं। प्रतिमा के समक्ष ही मेला लग जाने के कारण भीड़ को संभालना और मुश्किल हो गया है। ट्राफिक गार्ड और सीपीवीएफ के जवान भी नदारद हैं। 

          इस संबंध में कुल्टी ट्रैफिक गार्ड के एएसआई सपन रजक ने दूरभाष पर बताया कि आयोजक कमेटी ने पहले से कोई खबर नहीं दी गई। बुधवार से चारों तरफ बैरिकेड्स लगा दिया गया हैं और चारों तरफ ट्राफिक गार्ड तथा सीपीवीएफ के जवान को तैनात किया गया हैं।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News