पितृपक्ष का समापन और देवी पक्ष की शुरुआत
आज से पितृपक्ष का समापन और देवी पक्ष की शुरुआत हो गई इस उपलक्ष पर आज कुल्टी इलाके में टीएमसी की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां क्वालिटी ब्लॉक के विभिन्न इलाकों से टीएमसी महिला संगठन की महिलाएं आई और उन्होंने एक दूसरे को सुहाग का प्रतीक अलता और सिंदूर लगाया इस मौके पर यहां पश्चिम वर्धमान जिला महिला टीएमसी अध्यक्ष असीमा चक्रवर्ती एमएमआईसी इंद्राणी मिश्रा के अलावा बड़ी संख्या में टीएमसी की महिला संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थी असीमा चक्रवर्ती ने कहा कि अलता और सिंदूर सुहागन महिलाओं का प्रतीक है देवी पक्ष की शुरुआत हो चुकी है इसलिए आज यहां पर टीएमसी महिला संगठन के महिलाओं ने सुहाग के प्रतीक अलता और सिंदूर लगाया और ईश्वर से प्रार्थना की की 2026 के चुनाव में वह टीएमसी की नेत्री ममता बनर्जी को इतनी ताकत दें कि वह एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बने वही इंद्राणी मिश्रा ने कहा कि टीएमसी एक परिवार की तरह है और जिस तरह से परिवार में हर शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है ठीक उसी प्रकार इस कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है
